गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय ।
बलिहारी गुरु आपकी,गोविंद दियो बताय ।।
गुरु शब्द का हिन्दी में सामान्यतौर पर शिक्षक, पूज्य पुरुष अथवा बुजुर्ग के अर्थ में प्रयोग होता है। इस शब्द की बड़ी महिमा रही है और मूल रूप से इसका अर्थ होता है भारी, प्रचंड, बड़ा, तीव्र, श्रद्धेय, आदरणीय आदि। मगर बाद में ठीक उसी तरह इस शब्द की भी अवनति हुई जैसी कि हिन्दी ,बुद्ध या पाखंड जैसे शब्दों की हुई। पूज्य पुरुष या शिक्षक के अर्थ वाले इस शब्द का प्रयोग आज ऐसे व्यक्ति के लिए भी किया जाता है जो बहुत चालबाज, पहुंचा हुआ, शातिर या धूर्त हो। लोगों को सलाह दी जाती है कि फलाना आदमी बहुत गुरु है, उससे सावधान रहना। इसी पर आधारित गुरुघंटाल या गुरु, हो जा शुरू जैसे मुहावरे भी प्रचलित हुए । आजकल लवगुरु काफी शोहरत पा रहे हैं।
गुरु शब्द की व्युत्पत्ति भी ग्र या गृ जैसी प्राचीन भारोपीय ध्वनियों से मानी जा सकती है जिनमें पकड़ने या लपकने का भाव रहा। इससे ही ग्रह् जैसी धातु जन्मी जिससे ग्रहः शब्द बना जिसमें कस कर पकड़ना, थामना, अधिकार जमाना या खुद में समो लेना जैसे भाव निहित हैं।
गौर करें गुरु में समाहित बड़ा , प्रचंड, तीव्र जैसे भावों पर । हिन्दी में आकर्षण का अर्थ होता है
खिंचाव। ग्रह् का अर्थ भी खिंचाव ही है। ग्रहों – खगोलीय पिंडों की खिंचाव शक्ति के लिए भी गुरुत्वीय बल शब्द प्रचलित है जिसे अंग्रेजी में ग्रैविटी कहते हैं। यह दोनों शब्द भी इसी मूल से बने हैं। भाषाविज्ञानियों ने अंग्रेजी के ग्रास्प (grasp) या ग्रैब (grab) जैसे शब्दों के लिए इसी ग्रभ् को आधार माना है। बस, उन्होंने किया यह कि प्राचीन भारोपीय भाषा परिवार से एक काल्पनिक धातु ghrebh खोज निकाली है जो इसी ग्रभ् पर आधारित है और जिसमें पकड़ना, छीनना , झपटना, लपकना आदि भाव छुपे हैं। इसी से मिलते जुलते शब्द कई अन्य भाषाओं में भी हैं जैसे ग्रीक में baros यानी भारी या गोथिक में kaurus यानी वज़नी या अंग्रेजी का ग्रिप आदि। लपकने, हड़पने या अधिकार जमाने के भावों का अर्थ विस्तार ही गुरु या गुरुत्व में है। सूर्य-ग्रहण या चंद्र-ग्रहण जैसे शब्दों के अर्थ ग्रह् की छाया में समझे जा सकते हैं।
गुरु कौन ? जिसमें गुरुता हो। बड़प्पन हो। गुरुता या बड़प्पन के क्या मानी ? यानी जो गुणों को पहचान कर आत्मसात कर सके। जगत का ज्ञान आत्मसात कर सके। वहीं गुरु। गुरु वह जो ज्ञान का भंडार हो। भंडार के अर्थ में इसी मूल से बना है आगर या आगार जैसा शब्द जिसका मतलब ही होता है स्थान , निवास या आश्रय स्थल। जैसे कारागार, रत्नागार, कोषागार आदि। धार्मिक संप्रदायों के प्रमुखों के लिए भी गुरु शब्द का प्रचलन रहा है। सिख पंथ में सर्वोच्च पद गुरुग्रंथ साहिब को प्राप्त है। नाथों व संत सम्प्रदाय में भी गुरु की महिमा न्यारी है इसीलिए गुरु को गोविंद यानी ईश्वर से भी अधिक महत्व दिया गया है। वैसे आजकर गुरुता और गुर्राने में भी रिश्तेदारी बन रही है। लोग अपनी धाक जमाने के लिए बात-बेबात गुर्राते भी हैं । टीवी के गुरुओं को भी ऐसा करते देखा जा सकता है। हालांकि गुर्राना इस धातु से बना शब्द नहीं है बल्कि ध्वनि साम्य पर आधारित शब्द है।
ग्रह् से ही बना है संस्कृत – हिन्दी का आवास-निवास के अर्थ वाला शब्द गृहम् । जिसे घर भी कहते हैं। यानी वह स्थान जो आपको थाम कर रखता है। जहां आप रुकते हैं, ठहरते हैं। गौर करें कि घर एक ऐसी व्यवस्था है जो जीवन में न जाने कितनी बार आपको पकड़ती है , जकड़ती है, रोकती है , थामती है।
आपकी चिट्ठियां
चिंता चिता समाना ,पुलिस और ग्राहक पर सर्वश्री दिनेशराय द्विवेदी, लावण्या शाह, समीरलाल, बालकिशन,अरुण, डॉ चंद्रप्रकाश जैन, मीनाक्षी, नीरज गोस्वामी, कसकाय, नीरज रोहिल्ला की टिप्पणियां मिलीं। आपका आभार।
@अरुण-सही है कि चिंताएं न हों तो आगे बढ़ने की चाह भी खत्म हो जाए। इसीलिए चिंता , चिता समान नहीं बल्कि चिंता तो हमारे जागरुक-विचारशील होने को सिद्ध करती है।
@दिनेशराय द्विवेदी-सही कहा आपने। चिन्त् और चित् चि की ही दो शाखाएं हैं दोनों में ही अर्थविस्तार का क्रम रहा है। चिता शब्द से चिन्तन को न जोड़ते हुए मूल चि में निहित चुनने, बीनने , एकत्र करने के भावों पर गौर करें तो चित्त् और चिन्त् का अर्थ ज्ञानबोध, मनन और चिन्तन से स्पष्ट होता है।
@नीरज रोहिल्ला-चित भी मेरी , पट भी मेरी कहावत के हवाले से आप जिस चित की बात कर रहे हैं वो अलग चित है जिसका संस्कृत धातु चि से रिश्ता नहीं है। याद दिलाने के लिए शुक्रिया। इस पर अगली पोस्ट में ज़रूर लिखूंगा। संचित तो जाहिर है संचय से ही बना है। संचय का मूल भी चि ही है। देखें आप्टेकोश(सम्+चित+अच्=संचयः)
सफर में बने रहें, आभार।
@कसकाय-आप मराठीभाषी होकर भी शब्दों का सफर नियमित पढ़ते हैं, अच्छा लगा। अपना नाम भी बताते तो अच्छा लगता । "shakahar" and "mansahar" व सात्विक और तामसिक के बारे में आपने महत्वपूर्ण बात कही है। कोशिश करूंगा कि इनके बारे में कुछ जानकारी जुटा कर सफर में सबके साथ बांट सकूं।
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
Saturday, June 7, 2008
गुरुघंटाल लवगुरु, हो जा शुरु....
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
11
कमेंट्स
पर
1:17 AM
Friday, June 6, 2008
और पंगेबाज जीत गया...[बकलमखुद-47]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और छियालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
जोड़-घटाव-गुणा-भाग
सब दरवाजे बंद थे. पिताजी ने मुझे तो बचा लिया पर बैंक वालों को देने के लिये उनके पास अब कुछ नही था.पिताजी के सामने अभी भी दो बच्चो की जिम्मेदारी और थी,जिसमे मेरी और से उनकी सहायता का कोना बंद हो चुका था. उस वक्त भी मै उनकी जिम्मेदारी बना हुआ था. इस बीच मैं बाप भी बन चुका था. रवि हमारी दुनिया मे शामिल हो चुका था. दादा-पोते और बहू की जिम्मेदारी तो उठा रहे थे पर बाप को भी बाप बनकर दिखाने की चुनौती सामने मुंह बाये खडी थी.
अब कोई चारा नही था , हमने तुरंत सारी मशीनें बेचीं, दहेज मे मिला स्कूटर बेचा और जिस-जिस की उधारी थी,उन्हे पैसे टिपा दिये. बैंक की किस्तें जमा की. कुछ अग्रिम भी जमा कर दी. बैंक वाले खुश हुये और हम बारोजगार से बेरोजगार. मै टूट चुका था . जिस सपने को लेकर नौकरी छोडी थी (पूरे घर के विरोध के बावजूद, आखिर हम नौकरी छोड कर व्यापार जैसी चीज करने जा रहे थे,जिसके लिये ना पैसा था और ना ही अनुभव) वो टूट कर किरच-किरच हो चुका था. इलेक्ट्रोनिक्स की दुनिया हर पल बदल रही थी, ऐसे मे साढ़े चार साल बहुत मायने रखते हैं. इलेक्ट्रोनिक्स की दुनिया मे वापसी का रास्ता लगभग बंद था. जिस आखिरी नौकरी को मै बड़े आत्म विश्वास के साथ छोड़ आया था वहां गरदन झुका कर लौटना मुझे इस दुनिया का सबसे आखिरी रास्ता लगा और वो मुझे मंजूर नही था. ऐसे में एक दोस्त की सहायता से परचूनी की दुकान खोलने की कोशिश गाजियाबाद मे की,लेकिन वो मेरे चाचाजी को नामंजूर लगी. उन्होने कहा, ये तुम्हारे बस का काम नही है. फ़िर चाचाजी ने किसी से कहलाकर नोयेडा मे एक प्लास्टिक मोल्डिंग यूनिट मे क्वालिटी इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवा दी . वक्त का तगादा था कल को याद करने से तो जीवन बदलने वाला नही था .
शून्य से शुरुआत...
दादा नाराजगी मे पोते बहू को लिवा ले गये. हमने भी झॊला उठाया और फ़िर निकल पड़े अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा लिखने वाले राहुल सांकृत्यायन की तरह.
सैर कर दुनिया की गाफ़िल,जिंदगानी फ़िर कहां
जिंदगानी गर रही तो नौजवानी फ़िर कहां
इसे हमने कुछ इस अंदाज़ में लिया-
मुफ़लिसी का दौर है ये,घूम ले सारा जहां
एश गर अब भी ना की, तो फ़िर करेगा तू कहां
बस जम कर तीन महीने वहीं नौकरी की . तीन हजार रुपये महीना की नौकरी से हमने छह से आठ हजार रूपये महिना कमाये जी. जीवन मे पहली बार जाना की ओवरटाईम कैसे कमाया जाता है. लेकिन आत्म विश्वास जो टूट गया था वो वापस आ गया .लगा की मै फ़िर से आने वाले कल की जंग मे लड़ सकूंगा,वक्त जरूर लगता है, लेकिन जीवन अपना रास्ता ढूढ ही लेता है.
घूरे के भी दिन बदलते हैं...
हमारे यहा एक कहावत है कि सात साल मे तो घूरे (कचरे) के दिन भी बदलते है, लेकिन मेरा वक्त मियाद खत्म होने से दो साल पहले ही आ गया. हमारे एक जानकार के मालिक को जो पेंट शाप मे मैंटीनेंस की ठेकेदारी करते थे, एक सस्ता सुन्दर और टिकाऊ तकनीकी बंदा चाहिये था.उन्हे मेरे बारे मे पता चला कि बंदा गर्जाऊ है. जुगाडू है, मजबूर है .जिंदगी का धकियाया हुआ है और प्रमाणित तकनीक पढा-लिखा भी है .अब इतनी खूबिया वाले कर्मचारी को कोई बेवकूफ़ ही छोडता है. उन्होने मुझे घेरा .
-देखो हम उनसे पिछले चार सालों से एक तकनीकी बंदे की तन्खाह ले रहे है अब तक चल रहा था , लेकिन अब नया प्रबंधक कह रहा है बंदा यहां चाहिये.
मैने कहा की मै पेंट शाप के बारे मे कुछ नही जानता. उन्होंने समझाया, देखो तुम्हे कुछ नही करना,कुछ नही बोलना,बाकी हम सब संभाल लेगे. और मैने नौकरी फ़िर छोड दी और मैं पहुंच गया सीधे भारत की सबसे बडी कार कंपनी की कमप्यूट्राईज्ड पेंट शाप मे. जीवन मे पहली बार देखी .पहली बार पता चला की पेंट खाली ब्रश से नही होता. इससे पहले मैने केवल स्कूटर की डेंटिंग पेंटिंग देखी थी और सुना था की एक भट्टी वाला पेंट होता है .आते ही परिचय के तुरंत बाद एक स्प्रे गन जो दिक्कत कर रही थी. जिसे जापानियो ने नयी लगाने की राय दे दी थी . उसी को ठीक करने काम थमा दिया गया. उन्हे मेरा तकनीकी ज्ञान परखना था. मेरे नये मालिक ने अपना सर पकड़ लिया .
मुझे यह कहते हुये निकल लिये हो सके तो नुकसान इतने पर ही रखना कि मै भर सकूं..धंधा तो मेरा ये गया ही समझो .
टर्निंग प्वाइंट...
मेरे पास भी खोने को कुछ नही था, पाने को शायद बहुत कुछ . क्या पता इस सांप जैसी गुजरती जिंदगी मे कोई बिल ऐसा भी मिल जाये जिस के उस पार उजाला हो . रात को शिफ़्ट के बाद हमने अकेले मे स्प्रे गन को ठीक करने की जिम्मेदारी निभानी शुरु की. जीवन मे पहली बार हमने जापानी स्प्रे गन को छुआ फ़िर ध्यान से देखा.धीरे धीरे पूरी खॊल डाली और अंदर जमा पेंट कैमिकलो की सहायता से साफ़ कर वापिस बंद कर दी .चला कर देखी, बिना दिक्कत के टेस्ट स्प्रे मे सफ़ल हो गई. और शायद यही मेरी जीवन का टर्निंग पाईंट भी था.
सुबह हुई और पेंट्शाप चालू हुई,तुरंत ही एक फ़ोन प्रबंधक की और से मेरे नये मालिक को गया कि आप अगले एक घंटे मे यहां हाजिरी बजाये.और हमने आपके तकनीकी बंदे को भी यही रोका हुआ है. मेरे नये मालिक ने समझ लिया कि काम गया, वो बहुत उदास से मुझे प्लांट मे आते दिखाई दिये . मुझे देखकर तो उन्होने और मुंह फ़ेर लिया. लेकिन दस मिनिट बाद ही मैने अपने को उनकी बाहों मे पाया . उन्होंने फ़ौरन मौके का फ़ायदा उठाकर मेरी विजिट चार्ज बढ़वा लिये और आदेश पास किया गया की मै कम से कम हफ़्ते मे दो दिन मेरी ड्यूटी यही रहेगी.
मिली मक्खनी रोटी...शुक्रिया ऊपर वाले का...
मेरी दुनिया बदल चुकी थी धीरे धीरे मैने खुद की कंसलटेंसी शुरु करदी जिसकी सेवाये मेरे नये मालिक को भी हमेशा उपलब्ध थी, काम भी मिलने लगा , मेरा पहला बडा काम मुझे अलवर शाहजहांपुर मे मिला . पहला काम पेंट्शाप मेंटीनेन्स का. मै वहा सिर्फ़ कोटेशन देने गया था. मुझे कहा गया पेंट्शाप मे स्प्रेलाईन डाऊन है चालू करो . काम तुम्हारा. वहीं से कुछ लोग पकड़े काम शुरू किया. लगातार सात दिन, रात दिन काम चला. मै रात को दो चार घंटे पास मे बस अड्डे पर बने ढाबो पर कोई खाली चारपाई देखकर सो जाता था . कभी नही मिली तो कुरसी जिंदाबाद थी. वहा पर कच्ची लहसुन खाने मे डालते है तो खाने की वैसे ही छुट्टी हो गई . लेकिन मिली रोटी ,रोटी मिली, सात दिन बाद मिली और ऐसी मिली कि मै शुक्रगुजार हूं बनाने वाले का. मक्खन के साथ मिली और अब तक मिल रही है.
आखिर मेहनत रंग लाई सातवें दिन पेंट शाप चल पडी थी. मुझे काम भी मिल गया था.मेंटीनेंस के साथ आपरेशन का काम भी अगले कुछ दिनों मे मुझे ही थमा दिया गया और. इसके बाद मुझे पीछे देखने की जरूरत नही पडी वक्त गुजरता गया,काम बढ़ता गया,मेरा स्टाफ़ एक से दो और दो से दो सो कब बन गया पता ना चला . आज मै खुद की एक अर्ध स्वचालित पेंट शाप मे कार्य करता हूं.पैतीस-चालिस कामगार भी है. स्टाफ़ मे भी पांच छह लोग है . जगह जरूर किराये की है पर भरोसा है कल अपनी भी होगी. आखिर इसकी भी कब तमन्ना की थी,उपर वाला मेहरबान तो गधा पहलवान. [अगली कड़ी में समाप्त ]
आपकी चिट्ठियां
पंगेबाज की अब तक छपी कड़ियों पर सर्वश्री भुवनेश शर्मा, ममता,बालकिशन, नीलिमा सुखीजा अरोरा, रोहित त्रिपाठी,विजय शंकर चतुर्वेदी, अलोक पुराणिक ,संजय पटेल, मीनाक्षी , राजेश रोशन, नीरज गोस्वामी, अनुराग आर्य ,अफलातून, नीरज रोहिल्ला, पल्लवी त्रिवेदी, समीरलाल, मैथिली, संजय , सिरिल, दिनेशराय द्विवेदी, अनूप शुक्ल, विजय गौर, यूनुस, घोस्टबस्टर, उन्मुक्त, हर्षवर्धन , बोधिसत्व, शिवकुमार मिश्र, काकेश, राजेश रोशन, बेजी, प्रशांत प्रियदर्शी, संजीत त्रिपाठी, अनिताकुमार ,ज्ञानदत्त पांडेय, अरूण, अफ़लातून, प्रमोदसिंह , डा चंद्रकुमार जैन, अनुराग आर्य , प्रमेंद्र प्रताप सिहं, महाशक्ति, हरिमोहनसिंह, सुरेश चिपलूणकर, संजय बैंगाणी , अरविंद मिश्र, अजित वडनेरकर, घुघूति बासूती और सागर नाहर की टिप्पणियां मिलीं । आप सबका आभार।
[प्रियवर अरुण जी की तेज़ रफ्तार जिंदगी में कामा, फुलस्टाप की गुंजाइश कम ही दिखी है मगर उन्होने इतनी तेज रफ्तारी में लिखा है कि जब उन्हें शब्द नहीं सूझे तो कामा फुलस्टाप लगाते गए। अब हमें तो अपने पाठकों की परवाह है , सो जहां गैर ज़रूरी लगे, उसे हटाते गए हैं। फिर भी तादाद काफी थी और कुछ जो छूट गए हों उसके लिए माफी चाहते हैं.]
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
21
कमेंट्स
पर
2:05 AM
लेबल:
बकलमखुद
Tuesday, June 3, 2008
हिम्मते-मर्दां, मददे-खुदा [बकलमखुद-46]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और सैंतालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
शुक्रिया सर्वोत्तम रीडर्स डाइजेस्ट का...
मैने तय किया कि मुझे वापस अपनी दुनिया मे जाना है . मुझे खुद ही खड़ा होना है. मुझे किसी भी हालत मे ज्यादा दिन इस हाल मे नही रहना. मुझे यहां से बाहर निकलना है. उस वक्त मुझे याद आई बस एक सार संक्षेप किसी अंग्रेजी उपन्यास का जो मैने सर्वोत्तम मे पढ़ा था.
अमेरिका मे एक बंदा आबादी से मीलों दूर अपने फ़ार्म हाऊस मे अकेला पेड़ों को जलाकर खेती के लिये जमीन खाली करने मे लगा हुआ था. अचानक उसके उपर एक जलता हुआ पेड़ गिर पडा, वह बेहोश हो गया,जब उसे होश आया. तो उसने जाना कि उसके दोनो पैर घूटनो के उपर से टूट चुके है. मांस जलने की बदबू. वातावरण मे फ़ैली हुई थी . उसके पैरो पर पड़ा लकड़ी का लट्ठा अभी भी जल रहा था. उसने ऐसे मे एक और सिर्फ़ एक निर्णय लिया कि उसकी जीवन यात्रा यहा लट्ठे के नीचे जल कर तो समाप्त नही होगी.
अपनी शर्ट निकाली दोनो हाथों पर बांधी और सारा जोर लगाकर लट्ठे को पैरो से पीछे धकेल दिया. अब सामने जले हुये मांस के साथ टूटी हुई हड्डियां साफ़ दिखाई दे रही थी. दर्द अपनी चरम पर था. सामान्यत: सिर्फ़ जरा सी उंगली जल जाने पर आदमी पूरा घर आसमान पर उठा लेता है,पर यहा जीवन संघर्ष मे फ़ंसा ये इन्सान नई इबारते लिखने वाला था. जीने की अदम्य इच्छा शक्ति की . खुद के दर्द से लड़ने का इतना जुनून शायद कभी किसी ने नही देखा होगा. पर वहां लेकिन इन्सान ने बार बार आश्चर्य चकित किया है अपनी अदम्य इच्छा शक्ति से,अगले बारह घंटे उसने बिना किसी दर्द निवारक के बिना सोये बिना बेहोश हुये खिसक खिसक कर तीन किलोमीटर दूर खडी अपनी गाड़ी तक पहुचने मे लगाये, रस्ते मे से उठाई हुई लकडीयो की सहायता से उसने अपने को गाडी के स्टिंयरिंग व्हील के पीछे बैठने और गाड़ी चलाने मे प्रयोग किये . वक्त तिल तिल कर सरकता जा रहा था और उसकी जीवन जीने की इच्छा शक्ति बढती जा रही थी हर क्षण बढता दर्द उसकी हिम्मत को दोबाला कर रहा था. आखिर गाड़ी चली और अगले तीन घंटो मे वो पास के अस्पताल जा पहुंचा .वहां जाकर बेहोश होने से पहले वो आग बुझाऊ दस्ते के लिये उन्हे सारी बात बता चुका था. उसे वहा से एयर लिफ़्ट किया गया. उसने डेढ़ साल बाद हुई दौड़ मे प्रथम पुरस्कार जीत कर दुनिया को दिखा दिया की जीवन जीने की इच्छा हो तो भगवान को भी पीछे हटना पडता है
यही बनी मेरे अगले जीवन की गीता.मै हर वक्त हाथों की मुट्ठी बांधे सिर्फ़ यही सोचता रहता कि मुझे ठीक होना है. वापस जाना है .अपने काम पर . मुझे किसी पर बोझ नही बनना. मै अब बहुत जल्द अपने काम पर लौटूंगा और डाक्टरो को दिखा दूंगा कि ये गलत है . मुझे खडा होना है और मै होकर रहूगा.
और हमने कर दिखाया
मैं अपने चिकित्सको की राय के खिलाफ़ ठीक हुआ बहुत जल्द ठीक हुआ. जब वो मुझे लेटने को कहते थे ,मै दीवार पकड़ चल रहा होता. जब वो मुझे देखना आ रहे होते तो मै उन्हे उनके क्लीनिक पर मिलता. मेरी आखो मे खून उतर आया था.जिसे हटने मे लगभग छह महीने लगे.मेरी आवाज मे तोतलाहट थी जिसे हटने मे कई महीने लगे.लेकिन मै घर पहुचा चिकित्सकों के बताये वक्त से बहुत पहले.
लेकिन कुछ समस्यायें भी रही जो जीवन भर की साथी बन गई.सर के आधा हिस्से की (आपरेशन के कारण) सेंसटीविटी समाप्त हो चुकी थी लगातार सिर मे चुभती सुईयो जैसा दर्द अलग परेशान किये था. मै खुजा खुजा कर खून निकाल लेता और मुझे पता भी ना चलता.डाक्टरो से लगातार चलती दवाईयो का खर्च अलग से सर उठाये हुये था.लगातार होते कैट स्कैन और दी जा रही डाईयो का दर्द असहनीय था. इतना असहनीय की उसके सामने रोज रोज का सुई चुभने का दर्द बहुत सामान्य महसूस हुआ. तब मैने फ़ैसला लिया कि अगर दर्द की दवा भी दर्द बनने लगे तो दर्द के साथ जीना ज्यादा अच्छा , और तब से आज तक मै अपने आपको उसी दर्द के साथ जीने का आदी बना चुका हूं. हां बस आठ दस महीने मे मेरे सिर की त्वचा मे सेंसटिविटी जरूर लौट आई, लेकिन उस से काफ़ी पहले मै खुजाना छोड चुका था. मेरे लिये गरमी और बरसात सिर मे पिन चुभोने वाले दर्द के लिये काफ़ी अच्छा मौसम है, सरदी मे सिर की हड्डिया दर्द कर पुराने जख्मो की याद दिलाती रहती है. लेकिन अब आदत पड चुकी है वो इतनी की अगर दर्द ना हो तो मुझे लगता है कि मै डाक्टर से परामर्श कर ही लू. कभी कभी ऐसे मौके भी आ ही जाते है :) वक्त अच्छा हो या बुरा कुछ निशानिया तो देकर ही जाता है ना :)
लेकिन मै तो लौट आया पर सब कुछ समाप्त हो चुका था मेरी वर्कशाप बिकने के कगार पर थी. बैंक वाले ,बिजली वाले थे .मकान मालिक कहता नहीं था पर पैसा तो उसे भी चाहिये था.गरज ये की वो हर कोई जिसे पैसे चाहिये थे, चक्कर काट रहे थे और जिनसे हमे लेने थे वो भूले बैठे थे. इन्हीं दिनो मेरी दुनिया मे रवि भी आ गया, शायद उसकी भी हिस्सेदारी थी इन परेशानियो को झेलने मे. जारी
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
25
कमेंट्स
पर
8:50 PM
लेबल:
बकलमखुद
Friday, May 30, 2008
बिना पंगे का पंगा [बकलमखुद-45]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और पैंतालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
नौकरी से व्यापार
ज्यादा वक्त नही बीता ,कुल जमा 13 साल लगे हमे व्यापारी बनने की कोशिश मे लगे हुये पर आज तक हम किसी भी माने मे बन नही पाये . लेकिन हमे एक बात तो समझ मे खूब आ गई है चाहे नौकरी हो या व्यापार आपका काम कुछ नही बोलता ,बोलते है संबंध. सन 1992 मे (पिछली शताब्दी के) शादी होते ही हमने नौकरी को लात मार दी.गाजियाबाद चले आये .कुछ बैंक से जुगाड किया. कुछ बापू से लिया कुछ पीएफ़ का पैसा . कुल मिलाकर एक अदद कमरे जैसी जगह किराये पर ली और एक प्लास्टिक मोल्डिंग यूनिट लगा ली.प्लास्टिक मोल्डिंग के लिये डाईयां बनाने वालों ने सिखाया कि सच बोलना पाप होता है. अगर किसी का काम वक्त पर करदो तो वो बद् दुआ देगा . दिन मे काम मांगने के लिये धक्के खाते थे , रात को डाई मेकरो के हाथ पैर जोडते थे,(ये पैसे एडवांस देने के अलावा अति आवश्यक काम है जी).
नरसिंहाराव ने मारा धक्का...
हमने कुछ काम पकड़ लिया था सी डाट का . तो जब डाई बनाने वालो ने हमे बता दिया कि उनके होते हम सिर्फ़ डूब ही सकते है तो हमने इस और ध्यान दिया और खुद ही डाईया बनानी शुरू करदी (आखिर घंटो डाईवालो के साथ बिताने का कुछ तो फ़ायदा हुआ). काम चल निकला लेकिन हमारे प्रधान मंत्री श्री पामुलपर्ती वेंकटेश नरसिंहा राव जी को ना जाने कहां से खबर लग गई कि हम उन्नति की और अग्रसर हैं,बस जी उन्होने आव देखा ना ताव खटाक से सी डाट के बजाय विदेशी कम्पनियो को छोटे टेलेफ़ोन एक्सचेंज लगाने के लिये आमंत्रित कर दिया. अगले दो तीन दिनो मे हमारी आने वाले दिनों की गाडी खरीदने की योजना स्कूटर बिकने से बचाओ मे बदल गई. अब हमे गिनती एक से दुबारा शुरु करनी थी.दुबारा की कोशिशे फ़िर रंग लाई हमे सेल के लिये एक काम मिला . एक मिला सैमटेल के लिये पिक्चर ट्यूब चैक करने के लिये जिग बनाने काम. सेल के लिये बीड्स स्क्रू बनाने का .
गाडी फ़िर से चल निकली स्कूटर और पेट मे ईंधन डलनेका जुगाड़ फ़िर से होता दिख रहा था,तभी एक दिन हमने स्कूटर का अगला ब्रेक लगाया और कोमा मे चले गये. वक्त लगा होश आया आपरेशन हुआ , लेकिन जिंदगी की गाड़ी फ़िर डिरेल हो गई थी.
कुछ दिन अस्पताल के
पंगेबाजी का हमे शुरू से शौक रहा है. स्कूल के दिनो मे हमेशा स्टेज कार्यक्रम कभी हमारी टोली के बिना पूरा नही माना जाता था,वहा पर हम हर दो क्रायक्रमों के बीच अपने छोटे छोटे आईटम पेश करने के लिये जाने जाते थे.
घर मे शुरु से सरिता ,मुक्ता चंपक चंदामामा ,नंदन पराग,लौटपोट, मधुमुस्कान कंट्रोल के साथ पढने की छूट थी. लिहाजा हम कह सकते है कि हमे भी डाक्टर झटका की तरह पंगे लेने का 20 साल का तजुर्बा है .लेकिन इन सारी किताबो के बीच अगर मै यादगार किताब को गिनू.तो सर्वोत्तम रीडर्स डाईजेस्ट को 100 मे से 100 नंबर दूगा जिसके एक लेख ने मेरी दुनिया मे बदलाव ला दिया.
सन चौरानबे का सितंबर था,हल्की हलकी सर्दी पडने लगी थी. मै उस दिन साहिबाबाद के राजेंद्रनगर इंड्रस्टियल एरिया मे अपनी कार्यशाला मे एक डाई ठीक करने मे लगा था ,अचानक मुझे एक निडिल फ़ाईल ( छोटी सी रेती) की जरूरत पडी.मै उसे लेने के लिये राजेंद्रनगर मे ही स्थित गाजियाबाद दिल्ली रोड पर स्थित एक दुकान से स्कूटर से लेने पहुच गया, यूं मै अक्सर शिरस्त्राण (हेलमेट) का प्रयोग करता था,लेकिन इतनी दूर के लिये कौन पहनता है ?
रेती लेने के बाद मैने आगे रोड पर बने कट से घूम कर वापस जाने के बजाय वही से वापस मुड कर थोडी दूर अगले कट तक रोड पर बने डिवाईडर के साथ साथ चलने का फ़ैसला किया,सामने से ट्रैफ़िक लगातार आ रहा था, मै धीरे धीरे 30/40की रफ़तार पर डिवाईडर के साथ चले जा रहा था. मुझे अभी भी याद है सामने से ट्रक आ रहा था जो मुझे देखकर दाये हो गया था,पर तभी एक सज्जन डिवाडर से अचानक मेरे ठीक सामने सडक पर उतर गये, मैने तुरंत अगला पिछला दोनो ब्रेक लगा दिये, मुझे इतना आज भी याद है कि मै हवा मे था.
फ़िर ये काफ़ी बाद मे पता चला कि उन सज्जन को जो जल्दी मे थे ,ट्रक वाले ने बडी मेहनत से बचाया था.और मुझे वहां डिवाईडर से उठा कर जिस सज्जन ने पहुंचाया,आज भी मै उन्हे नही जानता (*कृपया इस बारे मे यहां देखे. )
जब मेरा आपरेशन हो चुका और मुझे होश आया. तब मै जान चुका था कि मामला उतना आसान नही था ,ये मेरा दूसरा जनम है शायद उपर वाले के पास अभी मेरे लिये जगह नही थी.या मेरे परिवार को मेरी ज्यादा जरूरत थी.सारा सिर टाको से भरा पडा था,सिर की हड्डिया दुर्घटना मे नही टूटी तो डाकटरो ने हथोडे आरी ,जो मिला उससे तोड डाली,आज भी सिर मे पडें गड्ढे दर्द दे जाते है. जारी
अगली कड़ी में पंगेबाज की जिदगी के रंग न्यारे
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
24
कमेंट्स
पर
1:12 PM
लेबल:
बकलमखुद
पुलिस और ग्राहक !!!
गुन के गाहक सहस नर, बिन गुन लहै न कोय।
जैसे कागा कोकिला, शब्द सुनै सब कोय।।
शब्द सुनै सब कोय, कोकिला सबै सुहावन।
दोऊ को इक रंग, काग सब गुनै अपावन।।
कह गिरधर कविराय,सुनो हो ठाकुर मन के।
बिन गुन लहै न कोय,सहस नर गाहक गुन के।।
महाकवि गिरधर की इस कुंडली में गुणों का बखान करते हुए कहा गया है कि सबको गुण प्यारे हैं, अवगुण नहीं। इसमें जो गाहक शब्द आया है वह निराला है। गाहक यानी ग्राहक। इस ग्राहक की महिमा सचमुच निराली है । कहीं यह खरीदार के अर्थ में आता है तो कहीं यह पारखी और क़द्रदां के अर्थ में। मगर भाव एक ही है और वह है पाने का , ले जाने का, पकड़ने का, ग्रहण करने का ।
ग्राहक बना है संस्कृत के ग्रहः शब्द से जिसके मूल में है ग्रह् धातु जिसमें पकड़ना, थामना, लपकना, प्राप्त करना आदि भाव समाए हैं। इसीलिए ग्राहक शब्द का अर्थ हुआ पाने वाला, लेने वाला, खरीदार आदि। इससे ही बना है हिन्दी का ग्राहकी या गाहकी जैसा शब्द जिसमें दुकानदारी, बिक्री जैसी बातें भी आ जाती है। दिलचस्प बात ये कि पकड़ने आदि जैसे अर्थों में संस्कृत के ग्राहक का मतलब पुलिस अधिकारी भी होता है क्योंकि वह भी तो अपराधी को धर दबोचता है। ये अलग बात है कि आज के दौर में भी यह अर्थ सही बैठ रहा है । पुलिस थाने खरीदे बेचे जाते हैं। पुलिस वाले कभी बेचते हैं तो कभी खुद बिकते हैं।
इन हालात में गांधीजी का सत्याग्रह शब्द हमेशा याद आता है। सत्याग्रह शब्द गांधी जी ने चलाया था जिसका अर्थ था अन्याय के प्रतिकार के लिए विरोधी को कष्ट पहुंचाए बिना स्वयं कष्ट उठाकर न्यायमार्ग पर चल कर विजय हासिल करना। यह बना है सत्य+आग्रह से अर्थात् न्याय के लिए सत्य और अहिंसा पर टिके रहना। गांधीजी ने इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में गोरों के खिलाफ अपने संघर्ष के लिए किया था।
आग्रह शब्द का आमतौर पर हिन्दी में इस्तेमाल अनुरोध , जोर देना , हठ आदि के अर्थ मे होता है। आग्रह की अधिकता ही ज़िद कहलाती है। साफ है कि आग्रह में एक किस्म का दबाव या बल तो काम कर रहा है। यह बना है संस्कृत के आग्रहः से जिसका मतलब है संकल्प , ग्रहण करना, अथवा पकड़ना आदि। आग्रहः यानी आ+ग्रह् । संस्कृत धातु ग्रह् से बने हैं ये सभी शब्द। गौरतलब है कि इन तमाम अर्थों के लिए मूलतः वेदों की भाषा अर्थात वैदिकी या छांदस् (संस्कृत नहीं) में ग्रह् नहीं बल्कि ग्रभ् शब्द है (देखें आप्टे कोश)।
भाषाविज्ञानियों ने अंग्रेजी के ग्रास्प (grasp) या ग्रैब (grab) जैसे शब्दों के लिए इसी ग्रभ् को आधार माना है। बस, उन्होंने किया यह कि प्राचीन भारोपीय भाषा परिवार से एक काल्पनिक धातु ghrebh खोज निकाली है जो इसी ग्रभ् पर आधारित है और जिसमें पकड़ना, छीनना , झपटना, लपकना आदि भाव छुपे हैं।
ग्रह् से ही ग्रहण यानी स्वीकार करना जैसा शब्द भी बना है। अंतरिक्ष के पिंडों के लिए ग्रह शब्द भी के मूल में भी यही है। आग्रह स्वीकार हो जाए तो उसे अनुग्रह कहा जाता है। इकट्ठा करना, नियंत्रित करना, संकलन करना अथवा जोड़ना या कोश बनाने को संग्रहण कहते हैं। इससे ही संग्रह बना है। जब पेट में मरोड़ उठे और पेचिश लगे तो उसे ग्रहणि या संग्रहणि कहते हैं।
[कुछ अन्य संदर्भ अगली कड़ी में ]
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
Wednesday, May 28, 2008
मुर्गी , कुतिया और हीरोइनें [बकलमखुद-44]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और चवालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
हम दो, हमारे दो...हमारे परिवार में हम दो हमारे दो ही है .बडा बेटा रवि तेरह साल और छोटा ॠषभ आठ साल. बडा गंभीर,छोटा मस्त ,शरारती. बडा हमेशा कोई भी काम हमसे पूछ कर करता है . छोटा कभी कभार उचित समझता है तो बता देता है. वो अपने निर्णय अभी से स्वंय लेने मे यकीन रखता है .अक्सर बड़े को भी समझाते देखा गया है कि बार-बार मां बाप की राय लेना अच्छी बात नही है उससे मां बाप बिगड जाते है. कभी कभी तो हमे ये लगता है की बड़ा छॊटे की संगत मे बिगड़ ना जाये :) अपने रख रखाव के बारे मे इतना ध्यान रखने वाला की अक्सर रात को सोते सोते उठकर शीशे के सामने जाकर बाल और कपडे ठीक करेगा तब वापस सोने जायेगा.
तोता-तोती की आशिकी...
पशुओ से लगाव हमे हमेशा रहा है.बचपन मे बहुत से पशु पाले हैं. सबसे पहले तोता पाला.हमारे घर के अंदर आगंन मे एक पेड़ था. तोता वही लटका रहता. पढना तो उसने क्या था,हमारे पिताजी का भी यही कहना था . ये भी बच्चो के पूरे प्रभाव मे है. ना ये पढना चाहते ना वो. लेकिन साहब हमारे तोते ने पेड़ पर उड़ कर आई एक तोतन को इतना पटा लिया की जब हमने उसके पिंजरे का दरवाजा खोला तो वो भी अंदर आ गई. दोनो का प्रेम देखकर पिताजी ने पिजरे का दरवाजा ही खुला रख दिया. करीब महीने भर तक जोडा वहीं रहा फ़िर उड़ गया. लेकिन वो हर दो चार हफ़्ते बाद आ जाते दो चार दिन रुकते और उड़ जाते. आज पता नही कहा होगे पर शायद आज भी उस मकान मे आते जरूर होगें.एक दिन नवाबगंज उन्नाव मे पिताजी किसी ग्रामीण से मजाक मे कह आये कि तुम्हारा काम हो जायेगा तो मुर्गा खिलाओगे ? (जबकि वो पूर्ण शाकाहारी थे) बस अगला तो मुर्गा ही छोड़ गया हमारे घर. पिताजी बाहर गये थे . तो बडॆ प्यार से स्वीकार लिया हमने. घर के पीछे वाले बरामदे मे एक टोकरी मे उसे पाल लिया. माताजी से छुपा कर ..अब हमारा मुर्गा रोज अडोस पडोस की मुर्गियो के साथ टहलता(पास मे कुछ मुस्लिम परिवार रहते थे). और उनके मुर्गे के साथ लड़ता . एक दिन जब शिकायत ज्यादा हो गई तो हमने (भाइ बहनो ने ) आपस मे चंदा कर दो मुर्गिया खरीद ली. इस तरह लगभग चार महीने (जब तक हमारी माताजी को पता चलता), हमने मुर्गियां भी पाली. बाद मे हमारॆ यहा सफ़ाई करने आने वाली को दे दी गई . आखिर माताजी को इस मलेच्छ वाले काम के बारे मे बताया भी उसी ने था.
पंगेबाज कुतिया के बीवी से पंगे
कुछ दिन हमने के गाय भी पाली,हिरन भी पाला और कुत्ते तो साहब बहुत पाले देशी से विदेशी तक. लेकिन इनमे सबसे ज्यादा प्यारी थी सेवी. उसका नाम ही सेवी इसी लिये था कि अगली सेव खाकर ही जिंदा रहती थी.पूर्ण शाकाहारी थी . अंडा भी कभी उसने नही छूआ . खीरा ,ककड़ी हरी सब्जियां उसका भॊजन था. कभी कभार ब्रेड और दूध भी खा लेती थी.पर फ़लो की शौकीन इतनी की आम के मौसम मे तो उसने कई बार भूख हड़ताल भी रखी. मजाल है कोई उसके खाने के बरतन को छू ले. मेरा छॊटा भाई जब वह हड़ताल पर होती थी,हमेशा उसकी कटोरी मे पडे खाने को सेवी को दिखाकर बस इतना कहता " चलो मै खा लेता हूं"....और सेवी दौड़ कर आती उसके उसपर भौंकती सारा खाना खा जाती. मेरी तभी तभी शादी हुई थी. श्रीमतीजी अगर मेरे से बात करती तो सबसे ज्यादा तकलीफ़ उसे ही होती थी. कभी कभी मेरी वे जब मेरे पास जरा सट कर बैठती तो सेवी का गुस्सा देखने लायक होता. जब तक वो हट नही जाती सेवी उस पर भौंकती रहती.सुबह अखबार लेकर आना. पत्नी को धमका कर चाय बनवाकर लाना (मेरी "एक कप चाय पिलादो" आवाज सुनते ही वो दौड़ कर रसोई मे जाती और जब तक पत्नी चाय लेकर नही आती वो उस पर भौंकती रहती). उसका प्रिय काम था घर मे कोई आये और बैठक मे बैठने के बाद अगर हम मे से कोई नही है, तो मजाल है अगला पहलू भी बदल ले . ठीक सामने सोफ़े पर बैठी सेवी पूरी जिम्मेदारी निभाती थी. (मेरे घर मे ना होने पर मेरी पत्नी के साथ हर समय चिपके रहना भी,मेरे हिसाब से वो सुरक्षा के लिये रहती थी और पत्नी के हिसाब से नजर रखने के लिये) ) स्पीड्स नस्ल की ये कुतिया मेरे बेटे रवि (1995 मे) के होने के बाद डाक्टर की सलाह पर मेरे गांव भेज दी गई. पूरे घर मे उसके छोटे छोटे बाल उड़ते थे ना. लेकिन जब मेरे साथ दुर्घटना घटी . उस दिन से सेवी ने जब तक उसे हस्पताल लाकर मुझे नही दिखाया गया कई दिन तक कुछ नही खाया. कैरेक्टर की इतनी पक्की थी,कि डाक्टर ढोर (जानवरो के चिकित्सक का मेरे गाव मे प्रचलित नाम)की तमाम मेहनतों के बाद भी उसने परिवार बढाने मे कोई दिलचस्पी नही दिखाई.भगवान उसकी आत्मा को शांति दे
वहीदा,सिम्मी,हेमा, डिम्पल.... 
मै राजकपूर की फ़िल्मो और उन की हिरोईनो का इतना दीवाना हूं जितना शायद राजकपूर भी खुद ना होंगे. कईयो से मेरे चक्कर चले लेकिन किसी परिणति पर नही पहुंचे. कारण उन्हे अनुभवी बंदा चाहिये था और हम यहा मार खा गये. वैजयंती माला,पद्मिनी, हेमामालिनी, डिम्पल कपाडिया,सिम्मी ग्रेवाल,साधना, नर्गिस अब किस किस का नाम ले जी सभी हमे चाहती थीं और हम उन्हे. दोनो ही इतने समर्पित प्रेमी कि आज तक ना उन्होने कभी ये प्यार सार्वजनिक किया ना ही हम करने वाले है. ( हम उन घटिया लेखको मे नही है जी जो अपनी किताब को बेस्ट सेलर बनाने के चक्कर मे अपना बीता कल उधेड देते है ,और उनके कारण कईयो की जिंदगी मे भूचाल आ जाता है) आज कल की हीरोईनो से भी हमे दिली लगाव है,पर अब हम जाहिर नही करते. जानते है कि अब इस मार्केट मे हमारी (अब तक अर्जित अनुभवो के कारण) काफ़ी डिमांड हो सकती थी पर अब फ़िल्मी तारिकाओ का टेस्ट बदल गया है. वो ज्यादा से ज्यादा दो चार महीने मे बंदे से बोर होकर बंदा बदल लेती है. इसी लिये हमने ऐशवर्या,विपाशा,माधुरी,रानी. करीना के हमारे काफ़ी चक्कर काटने के बावजूद हमने उन्हे लिफ़्ट नही दी, चवन्नी छाप वालों ने हमारा बडा भारी इंटर्व्यू भी लिया था इस बाबत लेकिन फ़िर बालीवुड इतने बडे स्कैंडल से कही जमीन पर ना आ गिरे नही छापा. इसीलिये हम भी आपको वो किस्से यहां बिलकुन नही बतायेगे.आखिर हमने सिर्फ़ सत्य बताने की कसम खाई है ना :)
हम भी थे रंगी मिजाज,
गिला इतना सा रह गया
जिससे भी नजरे मिली,
उसने भैया कह दिया
जारी
[ अगली कड़ी में पंगेबाज की जिंदगी का ड्रामा ]
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
25
कमेंट्स
पर
2:28 AM
लेबल:
बकलमखुद
और यह मसि कागद !
डॉ चंद्रकुमार जैन ब्लागजगत में मई 2007 से आए हैं । मूलतः कवि हैं और कविताओं पर ही एक ब्लाग बनाया है। डॉक्टसाब की कविताएं बड़ी सहजता और सरलता से जीवन को सभी आयामों मे देखती हैं और जो हासिल होता है वह है एक निर्लिप्त, गहन मगर संतोषी आशावाद । डॉक्टसाब की यही खूबी नहीं है, एक और खूबी है उनकी टिप्पणियां जो कविता की ही भांति हम सब लिखने वालों में आशा का संचार करती हैं। ऐसी टिप्पणियां ब्लागजगत में विरल हैं। चंद्रकुमारजी ने हाल ही में एक और ब्लाग बनाया है मसि कागद । इस स्थान पर हमें हिन्दी रचनाकारों के सुभाषित, जीवन-दर्शन को जानने का मौका सुलभ कराने के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। अभी यह ब्लाग किसी एग्रीगेटर पर नहीं है मगर जल्दी ही आ जाएगा। इस बीच आप सब एक बार यहां का चक्कर ज़रूर लगाएं। यहां पेश है वह भूमिका जो डॉक्टसाब ने अपने ब्लाग पर लिखी है।
और यह मसि कागद !
न मसि न कागद,फिर भी मसि कागद !
तो ये है मेरी एक नई कोशिश......!!
मसि-कागद वाले लिख-लिख कर थक गए पर
निर्गुनिया बाबा कबीर की
साखी की सीख का बयान पूरा न कर सके.
फिर भी........ हर कोशिश .........हर पहल का
अपना महत्त्व है.
इस चिट्ठे के ज़रिए कुछ अपने और
ज्यादा उन कलमकारों के सुभाषित
और मर्मस्पर्शी विचार आप सब से
साझा करना चाहता हूँ जिनके लिए मसि कागद
वास्तव में सृजन और जीवन का पर्याय बन गया.
------------------------------------
बहरहाल इतना ही। बात स्वयं बोलेगी !
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
10
कमेंट्स
पर
1:47 AM
Tuesday, May 27, 2008
पंगेबाज का कार-नामा [बकलमखुद-43]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और तिरतालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
हर मर्ज़ की दवा थे अपन...
रवि जब भी कोई पत्रिका देखता हमेशा हमे सफ़ेद मारुति 800 की फ़ोटो अवश्य दिखाता और शायद उसी का मारुति के प्रति लगाव था,कि अचानक हमारी पहली कार बिना सूचना के बिना पैसे के आकर खडी हो गई
नांगिया जी वैसे तो प्रबंधक थे मानव संसाधन मे. लेकिन अपन को भी उन दिनो हर मर्ज की दवा माना जाता था.चारसौ मीटर उंची चिमनी पर काम करना हो या फ़िर रातो रात फ़ैक्टरी के अंदर सड़क बनवानी हो,मेरे से सस्ता सुंदर जुगाडू आस पास नही मिलता था.फ़िर किसी भी समस्या का समाधान मेरे नाम को बताकर कर दिया जाता था,( अरोड़ा को पकड़ो वो कर देगा ये काम)और उनकी एक समस्या मे मैने उनका साथ दिया था. फ़ैक्टरी मे विजिट थी उनको हफ़्ते भर के लिये 100 से ज्यादा सफ़ाई कर्मचारी चाहिये थे,फ़सल कट रही थी,और ठेकेदार काम छोड़ कर भाग गया था, मैने उन्हे 100 के बजाय 140सफ़ाई कर्मचारी रातो रात लाकर दिये थे :)
चार पैग में गाड़ी हाजिर...
उस दिन शाम को मुझे गुड़गांव आना था, मैने उनसे लिफ़्ट मांगी और मै उनके साथ उनके निवास तक पहुच गया.वहां उन्होने मुझे जाने से पहले खाना खाने का आदेश थमा दिया . चार पैग चढ़ाने के बाद नागिंया जी को सूझी की मेरे पास गाड़ी होनी चाहिये. कुछ दिन पहले उनके किसी दोस्त ने गाडी बेचने की बात की थी. बस उसे फ़ोन किया, अगले दस मिनिट मे एक सफ़ेद रंग की मारूती 800 हाजिर हो गई.अब मुझे जबरदस्ती गाडी मे बैठाया गया और दो चक्कर लगवा कर गाडी का इंजन से लेकर डिक्की तक मुझे दिखा दी गई . जबकी मैने जिंदगी मे कभी कोई गाडी ना चलाई थी , न ही उसके इंजन डिक्की से कोई वास्ता रखा था.
और हम हो गए कारदार !!!
मै कहता रहा साहब ना पैसे हैं, न ही मै चलाना जानता हूं. लेकिन मेरी नही सुनी गई. वे अट्ठावन हजार मांग रहे थे और साहब उन्हे पचास हजार पर राजी करने मे लगे थे.मै खुश था कि मामला नही पटेगा. नांगिया जी मेरी सुन कर राजी नही थे. आखिर नांगिया जी ने भाभी जी से पच्चीस हजार मंगवाये और मुझसे बोले- जरा अपने पर्स से चेक निकाल कर दे. (उन्हे पता था कि मै अपने पर्स मे हमेशा एक चैक रखता हूं) मैने कहा, जी बैंक मे पैसे नही है.उनका जवाब था ,तुमने जो मेरे लिये काम किया था समझो उसमे पच्चीस हजार कट गये. साठ हजार का बिल था मै कल ही पास कर देता हूं. बचे पच्चीस हजार ,वो तुम मुझे दो चार महीने बाद जब मर्जी दे देना. अब तुमने गाड़ी खरीद ली है..बात खत्म. और उसके बाद उन्होने तीन पैग बनाये जो मेरी गाडी के नाम पिये गये. अब बारी उनके दोस्त की थी. बोले, देख तूने इसकी गाडी के नाम का जाम पिया है, अब बात खत्म कर पच्चीस ये ले, पच्चीस का चेक ले परसो डाल देना चाबी इधर दे मैं तुझे घर छोड़ कर आता हूं ये सन् सत्तानवे की गर्मियां थीं.
बीवी की लताड़-गाड़ी से पंगा नई...
और जी , साहब ने सुबह ड्राईवर बुलाकर गाडी मेरे घर खडी करा दी. आप यकीन मानिये मेरे घर मे शाम तक कोई मानने को तैयार नही था कि ये हमारी गाडी है,हा बेटा जरूर खुश था, कि किसी की भी सही आज आई तो.ड्राईवर के जाते ही मैने गाडी को स्टार्ट करके आगे करनी की कोशिश की और वोह गली के किनारे बनी एक फ़ुट गहरी नाली मे चली गई, मै फ़िर घर मे अंदर चला गया. बीबी से डाट खाने " चलानी आती नही और तुम दूसरे की गाडी से क्यो पंगा ले रहे हो ? बडी खुंदक आ रही थी ,इधर बीबी मानने को राजी नही,उधर गाडी .थो्डी देर बाद फ़िर निकला ,जैक लगाया पहिये के नीचे ईट लगाई. मै बार बार कार के अंदर जाता बाहर आता, और आगे पीछे घूम कर हिसाब लगाता कि कब क्लच छॊडना है, कैसे बैंक गियर लगाना है,और कितना स्टेयरिंग घुमाना है ताकी गाडी नाली से बाहर आ जाये.आखिर पहले स्टार्ट करते ही गाडी नाली मे जो जा पहुची थी, मेरा घर गली मे सबसे आखिर मे था और लोग अपने काम पर, तो किसी रायचंद के ना होने का पूरा फ़ायदा मै भी तुरंत उठा लेना चाहता था.
चौड़े हो गए जब गाडी बैक हो गई...
न्यूट्रल गियर मे राम का नाम लेकर स्विच लगाया (पहली बार गाडी फर्स्ट गियर मे ही स्टार्ट कर डाली थी ना.) फ़िर धीरे से जीवन मे पहली बार बैक गियर लगाया (साईकल और स्कूटर मे बैक गेयर नही होता ना).अब हमे भी पता चल गया था की कौन सा गियर कहा है,बहुत संभल कर धीरे धीरे क्लच छोडा ,रेस दी और स्टियरिंग घुमा दिया. हो गया जी हो गया ,गाडी नाली के बाहर थी,लगा की हमने तो ओलिंपिक की फ़र्राटा रेस जीत ली है. हम इतने खुश तो बाप बनने पर भी नही हुये थे यकीन करे बहुत हिम्मत की अपने को रोकने मे ,वरना दिल तो यूरेका-यूरेका कहते हुये सड़को पर भागने का हो रहा था.
फ़िर जाकर धीरे से घर मे बैठ गये, पर मन नही लगा . दिल ने कहा जरा सा गाड़ी को गली मे आगे पीछे एक बार फ़िर करके देखते है, दुबारा वही हिसाब किताब लगाया गया और फ़िर से गाड़ी स्टार्ट करके अपनी एल टाईप गली मे बैक की और फ़िर से उसे उसकी पहले वाली जगह पहुंचा दिया. दुबारा अंदर पहुचे चौड़े होकर बीबी को बताया देखा बिना ठोके वापिस ले आया.
तीन घंटे में साठ किलोमीटर !!!
फ़िर थोडी देर बाद जनून सवार हुआ कि मोहल्ले के बाहर वाले रास्ते से गाड़ी को चक्कर कटवा कर लाते है. और ये काम भी हमने कर दिखाया अब तक तीन बज चुके थे. गाड़ी अपनी जगह वापस खडी थी. अब जाकर बीबी को भी यकीन आने लगा था, उसने उलाहना दिया जब गाड़ी लाये हो तो कम से कम मंदिर मे पूजा तो करवाओ. हमे खुद गाड़ी चलाने की हुड़क मची हुई थी. हमने तुरंत कहा ,चलो और तब पहली बार हम सपरिवार गाड़ी मे सवार हुय़े, बिना किसी परेशानी के हम मंदिर पहुचे और बीबी ने ये मानने से इंकार कर दिया की हम जीवन मे पहली बार इसे जोत रहे है. मंदिर से आते आते तय पाया गया कि चलो गुड़गांव चलते है (जहा हमारे एक चाचा रहते थे) और साहब हम निकल लिये. ये अलग बात है कि हमने साठ किलोमीटर की दूरी नेशनल हाईवे (दिल्ली जयपुर) पर लगभग तीन घंटे मे पूरी की.
जारी
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
20
कमेंट्स
पर
12:52 AM
लेबल:
बकलमखुद
Monday, May 26, 2008
कालीघोड़ी और प्रिया का पंगा [बकलमखुद -42]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और बयालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
पहली नौकरी के पंगे...
नौकरी पहली नौकरी लगी भिवाडी,अलवर मे,यहां हमने स्कूल से भी ज्यादा मस्ती ली. काम भी करते थे जी, लेकिन हमारे टीम लीडर अग्रवाल जी जयपुर कालेज मे पढाना छोडकर आये थे,और उनका काम कराने का अंदाज ही निराला था. हम ये मानने लगे थे कि ये अगर किसी को दिन भर धूप मे भी खडा करे तो वो बंदा वहां भी इंज्वाय ही करेगा.
इतनी मस्त तबियत के आदमी बस पूछिये मत, एक दिन रात को दो बजे मेरी क्लास ले ली.
-अरोरा कितनी गलत बात है तुम फ़ैक्टरी मे सिगरेट पीते हो.
-सर लिकिन मैने तो बाहर जाकर पी थी
बहुत गलत बात है चलो सिगरेट की डिब्बी निकल कर मेर पास जमा करो,
मैने कहा-
-सर डिब्बी नही है
-अच्छा कल से जेब मे रखा करो, चलो मेरे साथ अभी जुगाड़ करता हूं.
प्रोडक्शन हाल की एंट्री पर एक कैजुअल टकरा गया
-रामदीन तुम अन्दर बीडी का बंडल लेकर जा रहा है, जमा करो, पता नही बीडी अंदर ले जाना मना है.
अग्रवाल जी की आवाज सुनते ही गरीब ने बीडी का बंडल सरेंडर किया, और चला गया. दोनो ने वहीं बैठ कर बीडी लगाली
कुछ दिन बाद फ़िर वही हालत हुई. साहब ने फ़िर कहा- चल अरोडा रामदीन को बुला.
रामदीन आया, साहब ने फ़िर साह्ब ने बीडी का बंडल पूछा.
रामदीन बोला - साहब हम तो उसी दिन छोड दिये थे.
दिल में उतरने वाले रामपुरी...
खैर जीवन मे मस्तिया तो चलती ही रही है, अगली नौकरी दिल्ली और फ़िर आखिरी रामपुर
मे चक्कू छुरी का मार्केट देखते हुये समाप्त हो गई. सच तो ये है कि पिताजी के साथ हर साल जगह बदलते बदलते हमने तय कर लिया था कि भले हॊ गोलगप्पे का ठेला लगाये पर अपना काम जरूर करेगे नौकरी नही करेगे। इसी चक्कर मे बिजली बोर्ड का इंटर्व्यू नही देने गये . इसी कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तकनीकी सहायक की नौकरी नही की। दूरदर्शन पर कैमरामैनी नही करने पहुचे कि कही पक्की नौकरी लग गई तो कौन छोडने देगा. हमे तो अपना काम करना है.
हुजूर अब हमारी आदते इतनी बिगड चुकी है कि ना अब हमे कोई नौकरी देने को राजी है,ना हम किसी की जी हजूरी करने को, लिहाजा आज की तारीख मे हम रोज कमाते है रोज खाते है. हर सुबह आठ बजे अपना फ़ावडा,बेलचा लेकर अपने कार्य स्थल पर पहुच जाते है ,और हर रात दस बजे अपने घर.मगर वो हाल आगे कहेंगे।.
तो बात रामपुर की हो रही थी सुंदर शहर ,और शहर वाले भी बहुत सुंदर दिल के. दुनिया मे भले ही रामपुरी चाकू मशहूर हो,पर रामपुर के लोग दिल मे उतर जाते है. यहा छह साल रहा इन छह सालो मे लगा मेरा घर यही है.इतना प्यार की समेटा ना जाये. जौली टी वी रामपुर मे मै एक ट्रेनी की तरह लगा था और जब छॊडी तब मै प्रबंधकों की गिनती मे आ चुका था. मालिको से प्यार मिला घर के बडे की तरह. जब मै वहां काम करता था तो दूसरो की तरह मै भी उन्हे कभी कभी गालियो से नवाजा करता था. दिन मे हम १२ से १६ घंटे काम करते थे ,लेकिन मै आज सोचता हूं ,आज मै जो कुछ हूं उन्ही की वजह से हूं. उन्होने काम करने की इतनी आदत डाल दी है कि मै छुट्टी वाले दिन भी घर मे नही रुक सकता.
रिश्ते की बात...
वैसे एक बार बात उठी थी कि मेरा रिश्ता हमेशा के लिये रामपुर से कायम हो पाता,एक रिश्ता आया था मेरे दोस्त के मार्फ़त.लडकी बहुत सुंदर थी ,हमने हां भी की और उन्हे अपने घर का पता भी दिया . लेकिन लड़की जल्दी मे थी और लड़की वाले मेरे घर जाने मे लेट हो गये . लिहाजा लडकी अपने ट्यूशन टीचर के साथ भाग गई. बाद मे फ़िर एक रिश्ता और आया आगरा से .लेकिन हमे लगा कि हमारी कंडीशन इतनी खराब नही है कि हमे लगातार आगरा जाने की जरूरत पडे. लेकिन किस्मत को क्या करे अगला रिश्ता आया शाहदरा से .घर वालो ने कहा ,इस से बडा पागलपन कुछ नही हो सकता कि हम पागलखाने वाले शहर मे शादी ना करे लिहाजा बात तय हो गई और हमे अपने होने वाले साले से बातों बातों मे पता चला की लडकी गाजियाबाद के एम एम एच कालेज से इतिहास मे एम ए कर रही है. हम जा पहुंचे . क्लास मे बेतहाशा शोर मचा हुआ था कुछ लडकिया डेस्क का तबला बजा कर गाने गा रही थी. क्लास मे जो लडकी सबसे ज्यादा जोर से तबला बजा रही थी , उसी से हमारी शादी हुई और हाथ वही है बस डेस्क की जगह इस बंदे का सिर है ,तबला बजे जा रहा है धन धना,धन धन.
मोटर साइकल पर अदाकारी
नई नई नौकरी लगी थी ,पहले कुछ दिनो तो हम अपनी साईकिल से जो हमे दसवी मे फ़ेल ना होने के फ़ल स्वरूप इनाम मे मिली थी से जाते रहे. फ़िर एक सज्जन अपनी राजदूत मोटर साईकल बेच रहे थे ,और ये हमे तभी से पसंद थी,जब से हमने पिक्चर मे काली घोडी द्वार खडी गाना सुना था. हमने कुछ पिताजी से सहायता ली और मोटर साईकल खरीद ली. उन दिनो हमे चमडे की नुकीली एडी वाले जूते पहनने का शौक था ,और हम एक हाथ मे सिगरेट और एक हाथ से गाडी चलाते हुये पूरे अमिताभ स्टाईल मे ( रोते हुये आते है सब वाले)चलाते थे. और जब चाहते पैर के उपर मोटर साईकल घुमाकर वापस मोड लेते.
मोटरसाईकल आने के तीसरे ही दिन मैने अपनी मस्ती मे मस्त होकर एक हाथ मे सिगरेट और दूसरे हाथ से भीड भरे रास्ते मे काफ़ी तेजी से मोटरसाईकल चलाते हुये, वो भी दाये बाये गोल गोल घुमाकर अपने प्रबंध निदेशक की गाडी को ओवरटेक कर बैठा. मै पहुंचा ही था की अगले कुछ मिनटॊ के अंदर प्रबंध निदेशक महोदय भी कारपोरेट आफ़िस मे होने के बजाय वही हाजिर थे . उन्होने मुझे बुलाया मोटरसाईकल लेने की बधाई दी. और मुझसे चाबी मांग ली कि वो देखना चाहते है कैसी चलती है. मै अपने काम मे लग गया. शाम को जाने के समय मैने गार्ड से मोटरसाईकल की चाबी मांगी तो पता चला वो तो साहब के साथ ही ड्राईवर मोटरसाईकल लेकर चला गया था. मुझे बड़ा गुस्सा आया और मै तुरंत कारपोरेट आफ़िस एक सहयोगी के साथ पहुचा .पता चला मोटरसाईकल साहब ने अपने घर भिजवा दी थी, और उन्होने मुझे सडक पर सिगरेट के साथ जिग जैग चलते हुये देख लिया है.
मै चुपचाप रिक्शा पकड घर पहुचा,और अगले दो दिन जब तक बुलावा नही आया .साहब के सामने पडने से बचता रहा.
आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाती,बुलावा आ गया . प्रबंध निदेशक के साथ तकनीकी निदेशक( उनके छोटे भाई) भी बैठे थे.मुझे कहा गया कि आप सिगरेट और वो भी गाडी चलते हुये बहुत स्टाईल से पीते है, और हम सब यहां इसी लिये इकट्ठा हुये है की आपकी इस स्टाईल को एक बार आपके पूज्य पिताजी को दिखा दिया जाये फ़िर आपको बम्बई भिजवा दिया जायेगा , ताकि आप पूरी तरह से फ़िल्मों मे काम कर सके. वहा बात कर ली गई है,ताकी मेरा हुनर यहा रामपुर मे बर्बाद होने से बचाया जा सके.मेरी हालत काटो तो खून नही जैसी थी.हमने तुरंत माफ़ी मांगी और दुबारा ऐसा ना करने का वचन दिया, लेकिन उन्होने तो ना पिघलने का फ़ैसला कर रखा था. तकनीकी निदेशक ने बडे भाई को समझाने की कोशिश की ,लेकिन उन्होने फ़ैसला सुना दिया या तो पिताजी आयेगे ,या मोटरसाईकल जायेगी .
और हम हर हाल मे पिताजी को बुलाने के अलावा हर फ़ैसले पर राजी (मरता क्या ना करता जी) तय पाया गया कि मोटरसाईकल बिक जायेगी और मुझे रिक्शा से ही आना जाना होगा.लेकिन तकनीकी निदेशक ने कहा की इसे प्रिया स्कूटर दिलवा देते है और मेरी गारंटी ली और अगर मै आगे से ऐसा करता पाया जाऊगा तो स्कूटर जप्ती के साथ पिताजी को भी बुलवा लिया जायेगा, कंपनी ने मुझे बिना ब्याज का लोन दिया ,और उस जमाने मे जबकी प्रिया पर ब्लैक चल रहा था, तकनीकी निदेशक ने मुझे अपने दोस्त की एजेंसी से बिना ब्लैक के दूसरे ही दिन दिल्ली नंबर स्कूटर दिलवा दिया. (दिल्ली नंबर की तब बडी वकत थी जी ) जारी
आपकी चिट्ठियां
सफर में अरुण अरोरा की अनकही की पिछली दो कड़ियों अरुण फूसगढ़ी की कहानी और पंगेबाज ने सिला पेटीकोट पर सर्वश्री समीरलाल, मैथिली, संजय , सिरिल, दिनेशराय द्विवेदी, अनूप शुक्ल, विजय गौर, यूनुस, घोस्टबस्टर, उन्मुक्त, हर्षवर्धन , बोधिसत्व, शिवकुमार मिश्र, काकेश, राजेश रोशन, बेजी, प्रशांत प्रियदर्शी, संजीत त्रिपाठी, अनिताकुमार ,ज्ञानदत्त पांडेय, अरूण, अफ़लातून, प्रमोदसिंह , डा चंद्रकुमार जैन, अनुराग आर्य , प्रमेंद्र प्रताप सिहं, महाशक्ति, हरिमोहनसिंह, सुरेश चिपलूणकर, संजय बैंगाणी , अरविंद मिश्र, अजित वडनेरकर, घुघूति बासूती और सागर नाहर की टिप्पणियां मिलीं। आपका आभार।
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
21
कमेंट्स
पर
1:50 AM
लेबल:
बकलमखुद
Sunday, May 25, 2008
चिंता चिता समाना....
कहावत है कि चिंता चिता समाना । जिस तरह से घुन अनाज को पोला कर देता है, दीमक वृक्ष को खोखला कर देती है उसी तरह चिन्ता शरीर को धीरे-धीरे क्षीण करती जाती है जिसकी चरम परिणति मृत्यु है अर्थात् चिन्ता का शीघ्र समाधान न मिले तो शरीर को चिता मिल सकती है। यहां सिर्फ चिंता और चिता का मेल सिर्फ कहावत के स्तर पर नहीं है बल्कि ये दोनों शब्द सचमुच संबंधी भी हैं।
चिता अर्थात दाह संस्कार के लिए चुनकर रखी रखी गई लकड़ियों का ढेर। चिता बना है चित शब्द से जिसका अर्थ है बीना हुआ, संग्रह किया हुआ, जमा किया हुआ, अंबार लगाया हुआ और जमाया हुआ आदि। इसी से बने हैं चुनना, चुनवाना जैसे शब्द । भवन निर्माण में ईंटों की चुनाई होती है । यह चुनाई भी इस चित से बना है। लोकतंत्र में राज्यव्यवस्था के लिए मत प्रणाली के जरिये जन प्रतिनिधि तय करने की प्रक्रिया को चुनाव कहते हैं। यह भी इसी मूल से निकला है। यही नहीं, फारसी का चुनिंदः शब्द जिसे चुनिंदा के रूप में हिन्दी में खूब इस्तेमाल किया जाता है , इससे ही निकला है जिसका मतलब होता है चुना हुआ , छांटा हुआ । जमा करना , एकत्र करना जैसी क्रिया के लिए संचय , संचित जैसे शब्द भी इसी मूल से निकले हैं।
ये सब शब्द बने हैं संस्कृत की चि धातु से जिसमें ढेर लगाना, बीनना, जड़ना, ढकना, भरना, एकत्र करना , संग्रह करना जैसे अर्थ शामिल हैं। चित से ही बना है चित्यम् जिसका मतलब होता है दाह संस्कार करने का स्थान। गौर करें की बौद्ध और जैन देवालयों को चैत्य , चैत्यालय भी कहा जाता है। यह चैत्य भी इससे ही बना है। बौद्ध महास्थविरों के अवशेष इन चैत्यों में रखे जाने की परंपरा रही है। बाद में इन्हीं के इर्द-गिर्द विहार भी बनते चले गए । चैत्य मूल रूप से समाधि या स्मारक ही रहे हैं मगर बाद में देवालय के अर्थ में पहचाने जाने लगे।
चि में निहित चुनने की क्रिया पर अगर गौर करें तो पाएंगे की चुनना, बीनना, संग्रह करना, जमाना आदि सभी क्रियाएं देखने से जुड़ी हुई हैं। बिना देखे-भाले किसी भी किस्म का चुनाव संभव नहीं । अर्थात चुनने से ही ज्ञानबोध होता है और बिना ज्ञानबोध के चुनाव असंभव है-दोनों में अंतर्संबंध गहरा है , सो चि से ही बना चित्त् जिसमें जानना, समझना, चौकस होना, ज्ञानबोध आदि अर्थ समाहित हैं। हिन्दी का चित्त भी यही सारे अर्थ प्रकट करता है जिसमें देखना, विचार करना , मनन करना भी शामिल है।
आमतौर पर चिन्ता का मतलब फिक्र, ध्यान, परवाह आदि माना जाता है। यह बना है चिन्त् से जिसके व्यापक अर्थ हैं और इसी परिवार का शब्द है जिसमें सोच-विचार, चिन्तन मनन आदि बातें शामिल है।
आपकी चिट्ठियां
शब्दों के सफर के पिछले तीन पड़ावों -दुश्मन अनाज का , निखट्टू , लानत है तुझ पर .. , और हैया रे हैया हैया हो.. पर सर्वश्री विजय शंकर चतुर्वेदी, डॉ प्रवीण चोपड़ा , काकेश , दिनेशराय द्विवेदी, समीरलाल, आशा जोगलेकर , घोस्ट बस्टर , संजात त्रिपाठी, डॉ चंद्रकुमार जैन,लावण्या शाह , अभिषेक ओझा, ज्ञानदत्त पांडेय , विजय गौर, अरुण आदित्य , अनुराग आर्य, अरुण, कुश और आलोक पुराणिक की टिप्पणियां मिलीं। आप सब साथियों का दिल से आभार ...। सफर की रौनक बनाए रखें...हम बेहतर पड़ाव लाते रहेंगे।
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
14
कमेंट्स
पर
1:39 AM
Saturday, May 24, 2008
पंगेबाज ने सिला पेटीकोट !!! [बकलमखुद-41]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और इकतालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
कभी स्याही तो कभी खड़िया...
इसी उत्तरप्रदेश मे उन्नाव ,लखनऊ कानपुर इटावा बिजनोर मेरठ सहारनपुर गाजियाबाद और ना जाने कहा कहा घूमते हुये बीते साल दर साल । यूं समझें कि बिस्तर कंधो पर ही होता . ना पिताजी को रिश्वत पचती ना लोगों को वो.
शुरुआत हुई तख्ती लेकर सरकारी स्कूल मे जाने से.लेकिन एक बात बहुत दुख देती थी,जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे पढते थे तो तख्ती पर मुलतानी मिट्टी लगाकर काली स्याही से लिखना पडता था. जब पिताजी पूरबी उत्तर प्रदेश मे पहुंच जाते ,हमारी तख्ती काली हो जाती,और हम खड़िया से लिखना शुरू कर देते. पेंसिल और पेन से तो मास्टर ऐसे भडकते थे जैसे सांड ने लाल कपडा देख लिया हो. मुझे याद है आठवीं मे स्कूल मे पिता जी का डॉट पेन ले गये थे और मास्टर जी मे पिताजी को स्कूल बुला लिया था. [माता-पिता और भाई-बहनों के साथ अरूणजी ]
लड़कियों के स्कूल में ज्ञान - दीक्षा...
पांचवी क्लास मे मुझे लड़कियो के स्कूल मे पढ़ना पड़ा. हम दो छात्र थे,एक मै और एक अजय.दिन भर क्लास इमली के पेड के नीचे लगती थी और हम भी दिन भर गुट्टे खेलना नमक लेकर हरी इमली उसकी पत्तिया और कैथा खाना सीख गये थे.(बडा स्वादिष्ट होता है बेल जैसा कैथा, हरा इतना खट्टा की पूछो नही, और पका हुआ अजीब सा तल्काहटपन लिये कुछ सूखापन महसूस कराता, लेकिन स्वाद मे अभी भी मूंह मे पानी आ रहा है जी). पास मे एक तालाब था जिससे अकसर हम सिंघाडो के मौसम मे सिंघाडे चुराकर खाते थे. इतने मीठे सिंघाडे अब नही आते.बस नही सीखे तो सिलाई,वो कमी मेरी बडी बहन ने पूरी की जब बोर्ड के इम्तिहान मे आई बहन जी ,मेरे द्वारा सिला गया पेटीकोट छोडने को तैयार नही हुई .तब मेरी बहन ने ही स्कूल जाकर उन्हे पेटीकोट सिल कर दिया,और हम पास हो गये . [नन्हें पंगेबाज]
बारिशो और सर्दियो के दिनो हम स्कूल जरूर जाते थे, वर्ना घर मे पढना जो पड़ता, ठिठुरते हुये, स्कूल की टूटी कुर्सियो बैंचो को जलाकर हाथ सेकने का अपना ही मजा था जी. वैसे मेरे यार दोस्त मुझे बहुत डरपोक किस्म का इनसान मानते रहे है. इंटर मे मेरे कुछ खास दोस्त जिनमे एक पांडे जी थे, ने मेरा साहस बढाने के लिये बहुत यत्न किये ,जिनमे एक कार्य आधी छुट्टी के समय मुझे जबरदस्ती पकड कर कालेज के पीछे ले जा्ना और मेरे हाथ मे १२ बोर का कट्टा देकर पीपल के पेड़ पर निशाना लगाने की ट्रेनिंग शामिल थी.लेकिन मै शुक्रगुजार हूं पांडे जी का कि उनकी मेहनत सफ़ल नही हो पाई और मै आज भी डरपोक ही हूं,वरना आज मै उनके साथ राजनीति मे जरूर होता.
एक मुन्ना भाई के जिक्र के बिना बचपन की शरारतो का इतिहास अधूरा सा रह जायेगा, लेकिन उसे आप यहा देख ले-
"बचपन कभी नही जाता
बस रूप बदल लेता है
समाज बचपना ना बताये
इसलिये बस दिल मे
उछाले भर लेता है
मै आज भी जी लेता हू वो पल
जब मेरे बेटे दोहराते है
मेरा बीता कल "
औरत, मर्द और शादी का रिश्ता !
शिक्षा के नाम पर हमारे तमाम गुरुजनो ने अथक परिश्रम के बाद हमे जबरदस्ती इलेक्ट्रानिक्स मे डिप्लोमा दिला ही दिया,वरना हम तो इस मामले मे कबीर के भक्त बनना चाहते थे, अभी भी बनना तो बाबा ही चाहते है, पर शायद हमे ही हराम की कमाई-
मसि कागद छुयो नही कलम गह्यो नही हाथना कबीर जी को लिखना पढना आता था,ना हम सीखना चाहते थे कलम से हमे सख्त चिढ़ है इसीलिये यहा भी हम अपने कूटू बोर्ड के जरिये ही आपसे मुखातिब है.
डिप्लोमा मे भी हम पूरे गांव के गंवार ही थे. हमारी क्लास मे बस एक ही लड़की थी.एक दिन मैथ्स की क्लास मे हम पीछे बैठे बतिया रहे थे कि उसने हमारी शिकायत कर दी-
" सर ये अरोडा पीछे बैठा बतिया रहा है,और ये इतना शोर मचाता है कि मुझे क्लास के बाद भी पढ़ने नही देता"
" देखो अगर तुमने दुबारा आवाज निकाली तो तुम्हारे सेशनल काट दूगा,समझे"
हमे तुरंत धमका दिया गया.जैसे ही क्लास खत्म हुई हम भी अध्यापक के पीछॆ भागे,और अपनी स्थिति साफ़ की. तुरंत अभयदान मिला, चिंता मत करो वो तो मैने उसकी बात रखने के लिये मैने वैसे ही कह दिया था,जाओ मस्त रहो..
हम भी जोश मे तुरंत वापस गये,और बोल दिया कि ये शिकायत क्यो की?
"देखो तुम एक बात समझ लो,मै यहां अकेली हूं फ़िर भी किसी आदमी से डरती नही हूं"
जैसे ही हमे यह जवाब मिला हमने भी प्रत्युत्तर दे दिया
"और तुम भी समझ लो "मै भी किसी औरत से नही डरता"
बात प्रिंसीपल तक पहुची हमे बुला लिया गया
लंच टाईम था सारे हेड वहा जमा थे, हम डरते डरते अंदर घुसे.
"क्या बात है कैसे तुम बदतमीजी से पेश आ रहे हो,मै तुम्हे रेस्टीकेट कर घर भेज दूंगा"
मधुकर जी ( इलेक्ट्रानिक्स के हेड) ने हमारे से सवाल कर दिया
-सर मैने तो किसी से कुछ नही कहा
-तुमने उस लडकी से औरत क्यूं कहा ?
-जी उसने मुझे आदमी कहा था
-तो तुम आदमी नही हो ?
सबके चेहरे पर मुस्कुराहट तैर गई थी
-जी नही ,मै लडका हूं
-तो आदमी कब बनोगे ?
-जी शादी के बाद
-अच्छा तो तुमने उसको औरत क्यो कहा ?
-जी वो शादी शुदा है
-चलो बाहर जाओ और दुबारा शिकायत ना आये
प्रिंसीपल साहब अपनी हंसी रोक कर बोले.
और मेरे बाहर निकलते ही अंदर हंसी का तूफ़ान आ गया.
फौज में पंगा नहीं चलेगा !!!
हमने डिप्लोमा मे एनसीसी भी ले ली थी. ले क्या ली थी मजबूरी थी जी.
हमने कहा भी कि हम मेडीकली फ़िट नही है, तब हमे बताया गया कि अगर आप मेडिकली फ़िट नही है तो घर भेज दिये जायेगे. लिहाजा लेनी पडी, लेकिन अगले साल तक एनसीसी के इंस्ट्रक्टर की समझ मे आ गया,कि फ़ौज के मामले मे देश हमारे भरोसे ना रहे. जब हम उनके पास पहुचे तो उन्होने बता दिया कि आप शाम को आ जाय करो आपको बिना एनसीसी ज्वाईन करे ही, स्नेक्स मिल जाया करेगे.
"स्कूल के दिन
जीवन के सबसे
अच्छे पलछिन
ना आज की चिंता
ना कल तमन्ना
किसे था पता
कल बज उठेगी
वक्त की खडताल
ता धिन तिन्ना
ता धिन तिन्ना"
जारी
[अरुणजी ने वर्तनी के साथ भी खूब पंगे लिए हैं। भरसक कोशिश की है कि इतना ठीक कर दें कि भाषा के प्रति भावुक पाठक हमसे पंगा न ले सके। वैसे भी अरुण जी ने हमें हड़का रखा है कि एडिटर इतना भी नहीं करेगा तो और क्या करेगा ? कुछ नज़र आए तो ज़रूर बताएं, सुबह ठीक कर देंगे :)]
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
26
कमेंट्स
पर
3:01 AM
लेबल:
बकलमखुद
Friday, May 23, 2008
अरुण फ़ूसगढ़ी की कहानी...[बकलमखुद-40]
ब्लाग दुनिया में एक खास बात पर मैने गौर किया है। ज्यादातर ब्लागरों ने अपने प्रोफाइल पेज पर खुद के बारे में बहुत संक्षिप्त सी जानकारी दे रखी है। इसे देखते हुए मैं सफर पर एक पहल कर रहा हूं। शब्दों के सफर के हम जितने भी नियमित सहयात्री हैं, आइये , जानते हैं कुछ अलग सा एक दूसरे के बारे में। अब तक इस श्रंखला में आप अनिताकुमार, विमल वर्मा , लावण्या शाह, काकेश ,मीनाक्षी धन्वन्तरि ,शिवकुमार मिश्र , अफ़लातून और बेजी को पढ़ चुके हैं। बकलमखुद के नवें पड़ाव और चालीसवें सोपान पर मिलते हैं फरीदाबाद के अरूण से। हमें उनके ब्लाग का पता एक खास खबर पढ़कर चला कि उनका ब्लाग पंगेबाज हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ब्लाग है और वे सर्वश्रेष्ठ ब्लागर हैं। बस, तबसे हम नियमित रूप से वहां जाते ज़रूर हैं पर बिना कुछ कहे चुपचाप आ जाते हैं। ब्लाग जगत में पंगेबाज से पंगे लेने का हौसला किसी में नहीं हैं। पर बकलमखुद की खातिर आखिर पंगेबाज से पंगा लेना ही पड़ा।
हमें पता चला कि गुरूवार यानी 22 मई को उनका जन्मदिन भी था। उन्हें विलंबित बधाइयां।
घोषणा
आखिर कार हम भी फंस ही गये जी अजित जी के कहे मे। फंसते भी कैसे नही इन्होने गारंटी दी है कि हमारी भी जैविक दैहिक यात्रा की किताबे ठीक गांधी वांग्मय की तरह छपवा कर कम कम से कम १०० लोगो मे बांटेगे, आप तुरंत अपनी मुफ़्त प्रति के लिये तुरंत उन्हे घेरे, ना मिले तो तड़कती-भड़कती अजित जी की ऐसी तैसी करती दो चार पोस्ट तो ठेल ही दे। आखिर फ़्री मे मिलती रद्दी भी छोडी थोडे ही जाती है जी :-
" हम एतद द्वारा घोषित करते है ,यहा दी गई समस्त सामग्री हमारी समस्त जानकारी के अनुसार एक दम सत्य घटनाओ पर आधारित है " आप बेकार मे कोई भ्रम ना पाले, हमे इस लेखन द्वारा जिस जिस की ऐसी तैसी करनी है वोह हमारी नजर मे सत्य ही है। अगर किसी को कोई शक हो तो पंगा लेके देखे ?
(इस पर किसी भी शको शुबह करने वाले जान ले, हमने उनकी ऐसी तैसी करने वाली चार छै पोस्टे पहले ही लिख रखी है, बस नाम डाल कर पोस्ट करना शेष है)
मै एतद द्वारा घोषणा करता हूं कि अब तक प्राप्त समस्त जानकारियो के अनुसार मेरा नाम अरूण अरोरा पुत्र श्री सुरेन्द्र अरोरा पुत्र मास्टर ताराचंद अरोरा है और हमे ग्राम फ़ूसगढ पोस्ट कच्ची गढी,जिला मुज्जफ़रनगर ,उत्तर प्रदेश का निवासी होने का गौरव प्राप्त है, यू आप हमे अरूण फ़ूसगढी भी कह सकते है.
ऊपर से दूसरा नंबर...
माता पिता के बताये अनुसार मेरा जन्म रानी झासी असपताल मे जिला झांसी ,प्रदेश उत्तर प्रदेश (मुलायम जी के हिसाब से उत्तम प्रदेश,है या नही ये हमे पता नही) मे, साल हम बताना नही चाहते (बता दिया तो बाल काले करने का क्या फ़ायदा ,और असत्य हम से काहे बुलवाना चाहते हो भईये),मे हुआ था. उस समय हम दो हमारे चार का जमाना था जी. इसी नियम का पालन करते हुये पिताजी ने बच्चो की संख्या चार पर ही सीमित कर दी थी,आखिर सरकारी कर्मचारी जो थे.यानी हम दो भाई, दो बहन है ,मेरा नंबर उपर से दूसरा है.
बाबा हेडमास्टर थे,लोगो को पढ़ाने और छडी से पीटने के शौकीन, मे कभी कभी ये भी लगता है,उन्हे हमारे सर घुटाने का भी शौक था,गर्मियो मे ,जब तक वो रहे, हमारे सर पर बाल ना रहे.पिताजी को उनकी लापरवाही के गालिया मिलती,कभी कभी छडी से हाजिरी भी ले ही ली जाती,
वैसे गांव मे उन्हे गांव के बच्चो को जबरन अपनी पाठशाला मे ले जाकर पढाने ( वो सहारनपुर मे एक बोर्डिंग स्कूल मे हेडमास्टर थे)और उनके उन मा बाप, जो उनके इस कार्य मे बाधक थे को छड़ी से पीटने के लिये भी मशहूर थे. मैने खुद काफ़ी बड़े बड़े लोगो को उन्हे बीच सडक लेट कर पर दंडवत प्रणाम भी करते देखा है.
दादी ने हमे नही देखा, तो हम दादी का प्यार कहां से पाते, फ़ोटो तक नही देख पाये जी. हां बाबा,का साया जरूर दस साल तक सर पर रहा, उनकी फ़ोटॊ मै आपको जरूर दिखाना चाहूंगा.
गांव मे छूट्टियो मे जाते थे,जहा रहंट से लेकर क्रेशर तक इधर से उधर हमेशा खदेडे जाते रहे है. कभी खांड की बोरियो के अंदर छेद कर खांड खाते पकडे जाते,कभी राब के मटके मे से राब( खाने के बाद खिंडाने के आरोप मे), कभी शक्कर के उपर चलते हुये,कभी भैसे की सवारी करते ,कभी गन्ने की पिराई मशीन के आगे चुल्लू लगाकर रस पीते, या फ़िर पेड पर बैठ कर आमो को निपटाते,खुदा गवाह की हमारे गांव पहुचने के बाद अगर कलमी आम या शहतूत के पेड पर पत्तिया भी बचती हो. नहर के किनारे रेत मे दबे तरबूजो को नहर मे खडे होकर मुक्का मार कर खाने मे जो आनंद आता था.आज कहां मिल सकता है.
पंगेबाजी शुरू से हीआम के मामले मे दिन भर पंगा होता ही रहता था,हम भुसे की कोठरी मे आम छिपा देते ताकी अगले दो चार दिन मे पक जाये,और दूसरे के छिपाये आमो को ढूढ कर खा जाते,लेकिन जब सारे लोग ऐसा ही करेगे तो क्या होगा ? यानी एक छिपाकर जाता,दूसरा खोज कर खा जाता ता फ़िर कही और छिपा देता.
एक दिन मैने देखा कि सारे बच्चे हुक्का पी रहे थे,लिहाजा हमने भी दम मारने की कोशिश की ,और क्योकि पहले का कोई अनुभव भी हमें नही था, इसलिये गड़बड़ हो गई,हमने खीचने के बजाय पूरे दम से फ़ूक मार दी,पानी उपर आया चिलम तड़क गई,मामला ठंडा हो गया, सारे भाग लिये, थोडी देर बाद छोटे बाबा ने हुक्का मंगवाया और पहली नजर मे ही आदेश निकाल दिया ,जरा इस शैतान पलटन को घेर के लाओ... परेड हुई,और सबने हमारा नाम ले दिया की चिलम बंदे ने तोडी है... कान पकड कर कम से कम चार फ़िट उपर उठा दिये गये थे.दिन से आज तक कान लंबे ही है. ये अलग बात है बाद मे सारे पिटे.आखिर हम भी कोई चुप रहने वाले नही थे ना.
लेकिन वो गांव की पक पक कर लाल हुये दूध की लस्सी, जिस पर मक्खन के मोटे मोटे कतरे तैरते रहते हो... वो चूल्हे पर बनी सौंधी सौंधी महक वाली हाथ की रोटी पर रक्खा मक्खन का ढेला,अब तो शायद इस जनम मे क्या मिलेगा ?
लू के थपेडे को समेटती
पेड की छाया
दिल को सूकून पहुंचाता
घडे का पानी.
ना पेड़ बचेगे ना घडे
बस रह जायेगी कहानी.
जारी
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
प्रस्तुतकर्ता
अजित वडनेरकर
26
कमेंट्स
पर
2:16 AM
लेबल:
बकलमखुद
Thursday, May 22, 2008
हैया रे हैया हैया हो ....
दुनियाभर में समुद्री मार्ग से होने वाली यातायात, व्यापार या सैन्य गतिविधियों के संदर्भ में नेवी शब्द का प्रयोग होता है। जलसेना के लिए आमतौर पर नेवी शब्द ही इस्तेमाल होता है जबकि व्यापारिक अर्थों में सामुद्रिक गतिविधियों के लिए अंग्रेजी में मर्चेंट नेवी जैसा शब्द है। संस्कृत में जहाज या पोत को नौ: कहते हैं जबकि किश्ती या बोट के लिए नौका शब्द है। हिन्दी का नाव शब्द इस नौ: या नौका से बना है। इसी तरह जहाजी परिवहन के लिए हिन्दी मे नौचालन शब्द चलता है जबकि अंग्रेजी में नेवीगेशन । ये दोनों शब्द एक ही मूल से जन्में हैं। इसके लिए संस्कृत और इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार में जो शब्द मिलता है वह नौ: या nau है।
संस्कृत में नौः शब्द में नौका, जहाज, बेडा, नक्षत्रपुंज जैसे अर्थ शामिल है। नौ बना है नुद् धातु से जिसमें धकेलना, ठेलना, हांकना जैसे भाव शामिल हैं। नुद् में प्रोत्साहित करना, उकसाना, आगे बढ़ाना, ढकेलना आदि भाव भी शामिल है। पुराने ज़माने के जो पोत थे वे सभी मानव श्रम से ही चलते थे और यह काम बेहद कठिन था। जहाज़ के तल में मल्लाहों के बैठते थे और वे लगातार डांड या चप्पू चलाते थे। पोत नायक की तरफ से उन्हें उत्साहित करने के लिए लगातार समवेत ध्वनियों का उच्चार होता था। नाविक स्वयं भी -हैया रे, हैया हो... जैसी आवाजें निकालते थे। बाद के दौर में बड़े जहाज़ों को खेने के लिए गुलामों या बंदियों का इस्तेमाल आम हो गया । इन खिवैयों की बड़ी दुर्दशा होती थी और कई तो अत्यधिक श्रम करते हुए दम तोड़ देते थे।
बहरहाल नौ: या nau शब्द ने ग्रीक भाषा में naus, nautes होते हुए nautikos का रूप लिया जिसका मतलब होता है मल्लाह या नाविक। बाद में nautical शब्द भी इससे ही बना जो समुद्र संबंधी या समुद्री जैसे अर्थो में काम आने लगा। इसी से बना navis जिससे बाद में navigation जैसे कई अन्य शब्द भी बने। नौ: या nau से न सिर्फ अंग्रेजी में बल्कि ज्यादातर यूरोपीय भाषाओं में नाव या जहाज के अर्थ में ही अनेक शब्द निकले हैं जैसे ग्रीक nau , लैटिन navis , आईरिश nau , आर्मीनियाई nav, और जर्मन में nuosch जैसे शब्द वगैरह। इसी तरह प्राचीन ईरानी यानी अवेस्ता में भी यह navaza के रूप में और फारसी में नाव के रूप में मौजूद है।
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...
दोस्ती का पुल पुख्ता करे बकलमखुद...आमीन
बकलमखुद के उनचालीसवे सोपान पर बेजी की अनकही खत्म हुई । बेजी ने इस मौके पर अपनी टिप्पणी में सफर के सभी साथियों को गहरी आत्मीयता से याद किया है और इस पहल को नए स्नेह - संबंधों की कड़ी माना है। बेजी ने जो लिखा उससे बेहतर बकलमखुद की परिभाषा हो भी नहीं सकती। आभार डॉक्टर साहिबा...यहां प्रस्तुत है बेजी की टिप्पणी जो अगर पोस्ट पर ही पड़ी रहती तो सभी साथियों तक नहीं पहुंच पाती इसलिए अलग पोस्ट के रूप में दे रहा हूं।
बकलम पर लिखने के लिये जब अजित जी ने कहा तो सोचा इसी बहाने फिर पुरानी गलियाँ घूम लूँगी...तब बिलकुल अंदाज़ा नहीं था आप सब इतने अपनापे के साथ सुनेंगे...घूमते घूमते मैं सच में ही जी आई... आभार शब्द बहुत छोटा पड़ रहा है...जितने अपनेपन से आई थी उससे ज्यादा साथ लेकर जा रही हूँ...
अजित जी का शुक्रिया...हमने जितनी जगह माँगी हमें घेर लेने दी...
प्रभाजी ... मुझे भी यहाँ रहते रहते आदत हो गई थी...रूठने का नाटक करूँ तो मनाइयेगा ज़रूर....
अनिताजी से दोस्ती की पहल जरूर करूँगी...
यह स्तंभ अपने आप में निराला है....यहाँ महान लोगों की कहानी तो नहीं ही लिखी जा रही....पर आम लोगों के जीवन, जीवनी ,संघर्ष और हर्ष के पलों को लफ्ज़ों में समेटा जा रहा है। सफर रोचक है और जारी रहना चाहिये...ना जाने कितनी पहचान -दोस्ती और स्नेह के रिश्तों में बदल जायेगी...यह वो पुल हो सकता है जिसके छोर पर मनचाहा दोस्त मिले...।
आपकी चिट्ठियां
बेजी की अनकही के आठों पड़ावों पर 64 साथियों की 170 टिप्पणियां मिलीं।
ये हैं अविनाश, विजय गौर, सुजाता , प्रमोदसिहं, डॉ अनुराग आर्य , शिवकुमार मिश्र, रवि रतलामी, अर्बुदा, अनुराधा श्रीवास्तव, मनीष, रजनी भार्गव, नीरज रोहिल्ला, संजय , पारुल, सागर नाहर ,दीपा पाठक, कुश, आभा, अशोक पांडे, नीरज गोस्वामी, सिद्धार्थ, हर्षवर्धन, संजय बैगाणी, अनामदास,आलोक , दिनेशराय द्विवेदी, समीरलाल, अनूप शुक्ल, लावण्या शाह, संजय बैंगाणी, अरूण, काकेश, संजीत ,नीरज गोस्वामी, घुघूति बासूती, चंद्रभूषण, विजयशंकर चतुर्वेदी, डॉ चंद्रकुमार जैन, अनिताकुमार, बेजी, नीलिमा सुखीजा अरोरा, घोस्टबस्टर ,राजेश रोशन, हर्षवर्धन, विमल वर्मा, नचिकेता ,रख्शांदा, प्रियंकर , यूनुस, रचना, अभिषेक ओझा, अफ़लातून, ममता , अजित वड़नेरकर, अरविंद मिश्र, अतुल , मनीष , लवली कुमारी , स्वप्नदर्शी, जाकिर अली रजनीश, प्रशांत प्रियदर्शी, कंचनसिंह चौहान, और प्रभा । आप सबका आभार ।
अभी और बाकी है। दिलचस्प विवरण पढ़ें आगे...








































